पंजाब : जमीन विवाद में चली गोलियां, खूनी संघर्ष में हुई एक की मौत

कई बार जमीनी विवाद बढ़कर दो पक्षों का विवाद बन जाता हैं। ऐसा ही एक विवाद पंजाब के बरनाला के गांव कालेके में सामने आया जहां खूनी संघर्ष देखें को मिला और गोलीबारी में एक की मौत हो गई। यहां जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट ने राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसपी सिटी बरनाला लखबीर सिंह टिवाना ने पुलिस को बताया कि जसमनदीप सिंह निवासी कालेके ने बताया कि उनका जमीन को लेकर प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। सोमवार को खेत में ही प्रदीप सिंह, मनिया, भरपूर सिंह व गिंदर सिंह ने राइफल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से कुलविंदर सिंह (37) की मौत हो गई।

जसमेल सिंह और गुरकीरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल पहुंचे एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क व डीएसपी लखवीर सिंह टिवाना ने बताया कि जमीन विवाद में कुलविंदर सिंह की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस गोली चलाने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।