उत्तरप्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां सुशांत गोल्फ सिटी के पाम बिला में रहने वाले 28 वर्षीय सागर तिवारी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार हत्या कर ली। सुसाइड नोट में सागर ने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के पिता एक गैस एजेंसी संचालक पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर जब्त कर सागर के मोबाइल फोन की डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है। परिजन डिप्रेशन की बात कह रहे हैं। उसका इलाज भी चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, सागर के पिता संजय भारती उन्नाव में गैस एजेंसी संचालक हैं। सागर की बीटेक की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी। उसने कुछ दिनों तक एक निजी संस्थान में काम भी किया। लेकिन नौकरी छोड़ दी। उसकी दो बहने हैं। एक इंग्लैंड में रहती है। वहीं, दूसरी बहन लखनऊ में पढ़ाई करती है। नौकरी व भविष्य को लेकर वह काफी परेशान था। शुक्रवार शाम सागर ने पिता की रिवॉल्वर से कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली।