सिर्फ चरस रखने के लिए ही यहां शख्स को दे दी गई मौत की सजा

हमारे देश में कई नशीले पदार्थ गैरकानूनी होने के बावजूद भी इनका सेवन धड़ल्ले से किया जाता हैं और लगातार इनकी तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। कई बड़े लोगों के नाम भी इनमें सामने आ रहे हैं। लेकिन देश का कानून नशे के खिलाफ इतना सख्त नहीं हैं जिसके चलते तस्करों के हौसले बुलंद हैं। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं सिंगापुर से जहां एक शख्स को 900 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था और उसे मौत की सजा सुना दी गई। इस सजा के बाद मामला चर्चा में आ गया। कई लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। ताकि आगे कोई इस तरह इलीगल चीजें स्मगल ना करे। वहीं कई लोगों ने इसे बेकार फैसला बताया।

जानकारी के मुताबिक, 41 साल के ओमर को इसी साल फरवरी में मौत की सजा सुनाई गई। इसके बाद उसने कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील की थी लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया है। यानी अब ओमर को फांसी की सजा दी जाएगी। उसे 2018 में पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस को उसकी कार से 900 ग्राम चरस मिला था। गिरफ्तारी के समय कार ओमर के पिता चला रहे थे। उन्हें इस ड्रग्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

पूछताछ पर ओमर ने बताया कि ये दूसरे पौधे हैं जो दवाइयों के इस्तेमाल किया जाएगा। जेल में भी लगातार ओमर खुद को बेगुनाह बता रहा था। कोर्ट में उसने पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। उसने कहा कि पुलिस ने ही उसकी कार में चरस रख दिया था। इसके बाद कोर्ट ने कुछ सवाल किये, जिसके जवाब ठीक से ना दे पाने के कारण ओमर को मौत की सजा सुना दी गई। इसके बाद ओमर ने सजा के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसे रिजेक्ट कर दिया गया है। अब 900 ग्राम चरस रखने के कारण ओमर को फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। बता दें कि चरस को सिंगापुर में क्लास ए ड्रग्स में गिना जाता है। इसे रखना, खाना और इसकी स्मगलिंग गैरकानूनी है।