उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां रिश्तों की खिल्ली उड़ाई गई और एक जीजा ने अपनी साली की अस्मत पर ही हाथ डाल दिया। घटना महराजगंज जिले की किशोरी के साथ हुई जो कि अपनी बहन के घर आई हुई थी। जीजा ने उस समय दुष्कर्म किया, जब बहन सहित परिवार के अन्य सभी लोग गुरुवार को मतदान करने गए थे। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बहन को छोड़ देने की धमकी दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बहन व अन्य परिवारीजनों को दी और थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराई। वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज डीके सरोज ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
महराजगंज जिले के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़िता अपनी बड़ी बहन के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ससुराल में 25 अप्रैल से आई हुई थी। 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ रहा था। बहन की सास, देवर, देवरानी व अन्य सभी घरवाले वोट डालने के लिए बूथ पर चले गए। वह बहन के बच्चे की देखभाल के लिए घर पर रूक गई थी। आरोप है कि इस दौरान उनका जीजा राजकुमार घर पर आया और कमरा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसे विरोध किया तो धमकी देते हुए बोला कि किसी से कहोगी तो तुम्हारी बहन को छोड़ देंगे।