72 लाख रुपये में बिका था धोनी का 'मैजिक बैट', जिसके दम पर 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनी थी टीम इंडिया

भारतियों के लिए वो दिन एक ऐतिहासिक दिन था जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में हराकर दूसरी बार विश्व कप जीता था। टीम इंडिया ने यह कारनामा 28 साल बाद किया था। टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर (97) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (91) की नाबाद पारी की बदौलत भारत दूसरी बार विश्व विजेता बना था।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस मैच में 79 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी। धोनी ने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलासेकरा की गेंद पर छक्का लगाकर यह मैच जितवाया था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विश्व विजयी बल्ला लंदन में एक लाख पाउंड यानी करीब 72 लाख रुपये में बिका। धोनी ने वर्ल्ड कप फाइनल में इस बल्ले से रन बनाए थे। नीलामी से मिले पैसे को धोनी गरीब बच्चों की मदद के लिए बने साक्षी फाउंडेशन को दान कर दिए थे।