महाराष्ट्र : लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना भारी पड़ा शख्स को, गवांनी पड़ी जान; मामले में 5 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के चलते हत्या का मामला सामने आया है। यहां, एक शख्स की कुछ लड़कों ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उन लड़कों की महिला मित्र को फ्रेंडशिप डे पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस हत्या में और लोगों के शामिल होने के एंगल से भी जांच कर रही है।

विवाद इस बात पर हुआ कि फ्रेंडशिप डे पर किसी शख्स ने एक लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसके चलते लड़की के दोस्तों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और धमकाया। हालांकि, इसके तीन दिन बाद यानि 4 अगस्त बुधवार को विवाद फिर बढ़ गया। इस दौरान लड़कों ने शख्स की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

नागपुर के नंदनवन पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागपुर पुलिस के एडिशनल सीपी सुनील फुलारी का कहना है कि इस हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं और पूरे मामले में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है और यह जांच कर रही है कि इस वारदात में इन पांचो के अलावा और भी लोग शामिल है क्या।