मुंबई / 5 घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा बुजुर्ग, न एम्बुलेंस मिली- न इलाज, फिर सांसो ने छोड़ा साथ

मुंबई से एक बुजुर्ग द्वारा इलाज नहीं मिलने के चलते सड़क पर ही तड़पकर दम तोड़ने का मामला सामने आया है। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार को दहिसर इलाके में हुई। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर इसका वीडियो शेयर हुए लिखा कि दहिसर के शांति नगर में दो और लोगों की सड़क पर मौत हो गई। उन्हें न तो एम्बुलेंस मिली और न इलाज। एक चौकीदार को सांस लेने में दिक्कत थी। सुबह 11:30 बजे पुलिस और बीएमसी को जानकारी देकर मदद मांगी गई। दोपहर 3:30 बजे इस व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस और बीएमसी ने इस घटना की पुष्टि की है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग दीवार के सहारे बैठे हुए हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वो तड़पते दिख रहे हैं।

आपको बता दे, कुछ दिन पहले पुणे में भी एक बुजुर्ग को एम्बुलेंस लेने नहीं आई। उन्हें भी वक्त पर इलाज नहीं मिल सका था। उन्होंने सड़क किनारे कुर्सी पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया था। उन्हें भी न तो एम्बुलेंस मिली थी और न इलाज। उन्हें सीने में दर्द उठा था। बुजुर्ग जिस इलाके में रहते थे वह हॉटस्पॉट था। ऐसे में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगे होने की वजह से एम्बुलेंस नहीं पहुंची सकी थी। किसी ऑटो वाले ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने में मदद नहीं की।

आपको बता दे, महाराष्ट्र में तमाम पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए। लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार बने लोगों की संख्या महाराष्ट्र में 44,582 हो गई है। कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 12,583 है। ये आंकड़े देशभर में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीज 61% हैं। देश के कुल संक्रमितों में मुंबई के मरीजों की हिस्सेदारी 22% है। वहीं, राज्य में इस बीमारी से अब तक 12583 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मुंबई में अब तक संक्रमण के कुल 27068 मामले सामने आए हैं।