महाराष्ट्र में अंडर ग्रेजुएट B।Sc एग्रीकल्चर के छात्रों की मार्कशीट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, महाराष्ट्र में कृषि विश्वविद्यालयों ने पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। जिसके बाद छात्रों को जो मार्कशीट दी गई उस पर 'COVID PROMOTED' लिखा गया है। छात्रों और राजनीतिक दलों की नाराज प्रतिक्रिया के बाद, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भूसे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
एक छात्र ने बताया, कोरोना वायरस के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है, वहीं मार्कशीट में 'COVID PROMOTED' लिखना, हमारा करियर खराब कर सकता है।
वहीं अब इस मामले से सियासत गरमा गई है। भारतीय समाज पार्टी (BJP) के नेता आशीष शेलार ने राज्य सरकार के प्रदर्शन को खराब करार दिया। उन्होंने कहा मार्कशीट पर 'COVID PROMOTED' लिखना छात्रों के लिए बहुत गलत है। वहीं अब महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भूसे ने कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों की मार्कशीट पर Covid -19 के उल्लेख के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में, महाराष्ट्र कृषि शिक्षा और अनुसंधान परिषद को उन लोगों के खिलाफ जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने ये लिखने का आदेश दिया था।
उधर, महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की बात करे तो मंगलवार को कोरोना के 6 हजार 741 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 67 हजार 665 हो गई है, वहीं, कुल मौतें की गिनती 10 हजार 695 हो गई है। राज्य में अब तक मिले मरीजों में से 1,49,007 ठीक होकर अपने घर चले गए है। 1 लाख 07 हजार 665 फिलहाल एक्टिव केस है। उधर, मुंबई में मंगलवार को 954 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 402 पर पहुंच गया है।