प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होंगे, जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे। माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में वह त्रिवेणी में स्नान करेंगे और बाद में गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे और अरैल घाट से बोट के जरिए संगम जाएंगे। लगभग एक घंटे तक उनके कार्यक्रम में स्नान, गंगा पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियाँ शामिल रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 13 दिसंबर 2024 को महाकुंभ के पहले संगम तट पर गंगा आरती की थी। 2019 के कुंभ में भी वह शामिल हुए थे। PM मोदी का कार्यक्रम:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाकुंभ नगर में लगभग एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
- इसके बाद, प्रधानमंत्री तीन सेना के हेलीकाप्टरों से अरैल स्थित डीपीएस मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से कार द्वारा वीआइपी जेटी तक जाएंगे। इसके बाद वह निषादराज क्रूज से संगम में पवित्र डुबकी लगाने जाएंगे।
- स्नान के बाद वह गंगा की पूजा और आरती करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा और खाकचौक के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
- लगभग एक घंटे के इस कार्यक्रम के बाद वह वापस लौट जाएंगे।