MP: खरगोन की महिला ने एक ही दिन में 3 बेटों को दिया जन्‍म, मां-बच्चे स्‍वस्‍थ

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला ने तीन लड़कों को जन्म दिया है, वो भी एक ही दिन में। पहला बच्चा सुबह 9 बजे गांव में और बाकी के दो बेटे सुबह 11 बजे अस्पताल में हुए। मां और बच्चे को जननी एक्सप्रेस से झिरन्या सामुदायिक केंद्र लाया गया। महिला के पति पिंटू ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि पत्नी की यह पहली डिलीवरी है। महिला ने झिरन्या के पास आदिवासी अंचल के साई खेड़ा गांव में बच्चों को जन्म दिया।

मां और बच्चे स्वस्थ

सामुदायिक केंद्र के डॉ दीपक शास्त्री ने बताया कि बच्चों को ऑक्सीजन की जरूरत थी और महिला को ब्लड की। दोनों की देखभाल की जा रही है। फिलहाल महिला और उसके तीनों बेटे स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। आपको बता दे, इसी साल सितंबर में बिलासपुर में मरियम अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि, इनमें एक लड़का और दो लड़कियां थीं।

(Source: न्यूज़18)