इंदौर : सड़क हादसे में घायल युवक को देख मंत्री सिलावट ने रोकी अपनी गाड़ी, घायल को उठाकर खुद अस्पताल पहुंचवाया

मध्य प्रदेश के इंदौर में शिप्रा बरलई ब्रिज के समीप रविवार रात करीब 8:45 बजे एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी। उन्होंने गाड़ियां रुकवाई और घटनास्थल पर पहुंच गए। मंत्री ने बिना समय बर्बाद किए तुरंत अपने फॉलो वाहन के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचवाया। तुलसी सिलावट ने खुद ना केवल घायल को उठाया बल्कि वाहन का गेट भी खुद ही खोला।

इतना ही नहीं घर पहुंचने के बाद भी उन्होंने फोन पर युवक के संबंध में जानकारी ली। दरअसल वे अपनी विधानसभा से वापस इंदौर लौट रहे थे। तभी सड़क पर भीड़ देखकर अचानक रुके और लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।