इंदौर / तीन फीट के अवैध कब्जे को लेकर 13 साल के बेटे के सामने पिता की चाकू मारकर की हत्या

इंदौर में शुक्रवार को 13 साल के बेटे के सामने एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना प्लॉट पर तीन फीट के अवैध कब्जे को लेकर विवाद में हुई। मरने वाले व्यक्ति के परिवार को आशंका थी कि हमलावर उसके प्लॉट पर धीरे-धीरे कब्जा कर रहे हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया और आरोपी अशोक शर्मा को पकड़ लिया।

परदेशीपुरा सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया घटना शुक्रवार रात की है। कुशवाह नगर में रहने वाले 45 वर्षीय रमेश तिवारी पर उन्हीं के पड़ोसी अशोक शर्मा (48) ने प्लॉट पर हो रहे तीन फीट के कब्जे को लेकर विवाद में चाकू घोंप कर हत्या कर दी।

बताते दे, रमेश का क्षेत्र की ही एक कालोनी में एक प्लॉट था। इस प्लॉट के पास उसके पड़ोसी का मकान है, जिसे किराये पर दे रखा है। यहां एक तीन फीट के छोटे से टुकड़े पर अवैध कब्जे को लेकर दोनों के बीच लंबे समये से विवाद चल रहा था।

रमेश को आशंका थी कि उसके प्लॉट पर धीरे-धीरे आरोपी अशोक शर्मा कब्जा कर रहा है। इसलिए दोनों लड़ते थे। सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रमेश 13 वर्षीय बेटे के साथ कहीं जा रहा था, तभी अशोक आया और चाकू मार दिया।

बेटा पिता को घायल देखकर बुरी तरह घबरा गया। उसने पुलिस को घटना बताई। बताया गया कि अभी बच्चे को पिता के मरने की सूचना नहीं दी गई है