ग्वालियर: थानेदार पति का था दूसरी महिला के साथ संबंध, पोल खोलने जासूस बनी पत्नी, ऐसे पकड़ा रंगेहाथों

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के कारनामों को बेनकाब करने लिए खुद जासूस बन गई। दरअसल, महिला को शक था की उसके थानेदार पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा है। जब उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो पति की हरकतों को एक्सपोज करने उसे जासूस बनने की ठानी। कुछ महीने की मशक्कत के बाद उसे सफलता मिली और उसने पति को उसकी प्रेमिका के साथ दबोचा।

ऐसे रंगे हाथों पकड़ा पति को

महिला के मुताबिक, उसका पति सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत है। उसे कुछ महीने पहले पता चला की उसके थानेदार पति का दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद उसने अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने पति पर नजर रखना शुरू किया। पत्नी का आरोप है कि गुरुवार को पति एक मीटिंग की बात कहकर घर से निकला था। उसे पति की बातों पर भरोसा नहीं हुआ तो उसने उसके पीछे किसी को लगा दिया। महिला को जानकारी मिली की पति ने पुलिस लाइन से एक लड़की को अपने साथ ले लिया। उसके बाद उसने कुछ दोस्तों से मुलाकात की। रात को पति एक फ्लैट में उस युवती को लेकर पहुंचा। पत्नी को जब पता चला तो वो पति के लोकेशन में पहुंच गई। महिला ने अपने भाई और रिश्तेदारों को भी बुला लिया। सभी ने थानेदार को युवती के साथ रंगेहाथ फ्लैट में पकड़ लिया।

महिला का कहना है कि परिवार की दखल के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है। बताया जाता है कि महिला का आरोपी पति सबलगढ़ में कार्यरत है। एक महिला आरक्षक से ही प्रेम संबंध का आरोप लगा है। जब महिला फ्लैट पर पहुंची थी तो घबराया पति कमरे में छिप गया था तो वहीं युवती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। मौके पर पहुंची महिला ने पुलिस को भी मामले की सूचना दी थी जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ।