MP News: सिंगरौली में बारिश का कहर, कंपनी की दीवार झुग्गी पर गिरी, 2 मासूमों की मौत

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। सिंगरौली में कंपनी की दीवार झुग्गी पर गिर गई। इस घटना में 2 भाइयों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता समेत 3 लोग घायल हो गए। परिवार झारखंड से मजदूरी करने आया था।

विंध्य क्षेत्र में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार-रविवार रात 2 बजे सिंगरौली के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में सामन्ता कंपनी की दीवार झुग्गी पर गिर गई। दीवार के मलबे के चपेट में मजदूर भोला मुंडा (32) निवासी झारखंड की झुग्गी आ गई। भोला के दो बच्चे नीरज मुंडा (10) और सनिका मुंडा (2) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, भोला की बेटी रागिणी मुंडा (7) गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में भोला और उसकी पत्नी विनीता (28) भी घायल है। बच्ची को नेहरू अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखवाया गया है।