रक्षाबंधन पर बहन को मुंबई से लाए घर, 7 दिनों तक किया रेप, हुई मौत तो दफना दिया

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हैवानियत और वहशीपन की सारी हदें पार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, दो चचेरे भाइयों ने पनी नाबालिग चचेरी बहन को बंधक बनाकर 7 दिनों तक दुष्कर्म किया, उसके साथ डंडों से मारपीट की। जब उसकी तबियत खराब हुई तो चुपचाप उसे मेडिकल अस्पताल में भी भर्ती करवा दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने उसका पोस्टमॉर्टम करवाकर दफना भी दिया। पुलिस ने जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि सूरज और आकाश दो सगे भाई हैं। सूरज और उसकी दादी नाबालिग लड़की को रक्षाबंधन पर मुंबई से लेकर जबलपुर आए थे। दोनों ने आते ही अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया, उसे मारा और जब इलाज के दौरान मौत हो गई तो दफना भी दिया। युवती के पिता ने यहां आकर शिकायत की तो जांच करने पर आरोप सही साबित हुए। पुलिस ने छोटे भाई सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, बड़ा भाई आकाश अभी फरार है। एएसपी शेंडे ने बताया कि सूरज और आकाश अपनी दादी के साथ भी दुष्कर्म कर चुके हैं।

पिता ने एसपी से इस मामले की गहराई से जांच करने की मांग की। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और सूरज को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में सूरज टूट गया और हत्या का राज खोल दिया।