मध्यप्रदेश : सिंगरौली में 60 साल की बुजुर्ग महिला से सामूहिक बलात्कार, दो नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली पुलिस ने 60 वर्षीय एक महिला से कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफतार किया है। इसमें दो आरोपी 18 साल से कम उम्र के हैं। बलात्कार की घटना 15 अगस्त की रात सिंगरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला रात 8 बजे अपने घर जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास पांच लोग शराब का सेवन कर रहे थे। नशे में धुत लोगों ने बुजुर्ग महिला को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। सोमवार की देर शाम पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा।