हिमाचल : गांव से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर निगलकर की आत्महत्या

हिमाचल के धर्मशाला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां गांव से भागकर आए प्रेमी जोड़े ने होटल के कमरे में जहर निगलकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों जिला ऊना के पंजोआ क्षेत्र के रहने वाले हैं। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों ने बुधवार रात को जहर निगल लिया था और गुरुवार सुबह होटल स्टाफ को इसकी सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक था और उसके दो बच्चे भी हैं। अभी करीब 15 दिन पहले उसके घर में दूसरी बेटी हुई है। बताया जा रहा है शिक्षक की पत्नी भी अध्यापिका है। शादी के बाद दोनों संपर्क में आए। काजल के भी दो बच्चे हैं। वहीं मृतक महिला का पति ऑटो मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। किसी विवाद के कारण दोनों अपने घरों से भागकर धर्मशाला आ गए थे। यहां बुधवार रात को दोनों ने जहर निगल लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।