हरियाणा / जबरन लोगों ने गुड़गांव में घुसने की करी कोशिश, पुलिस ने रोका तो किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। ये घटना दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर स्थित पालम विहार इलाके के नजदीक की है। यहां पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। ऐसे में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग हरियाणा के अंदर जबरदस्ती एंट्री करना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। हालात नाजुक होते देख पुलिस ने वहां जवानों की संख्या बढ़ाई है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। अब हालात सामान्य है।

पुलिस आरोपियों कि तालश कर रही है, जिसने पत्थरबाजी की। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दे, दिल्ली से गुड़गांव में एंट्री करने के लिए हर किसी को ई-पास दिखाना जरूरी है। यदि किसी के पास ई-पास नहीं है तो उसकी हरियाणा में एंट्री नहीं है।