हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (Greater Hyderabad Municipal Elections 2020) की मतगणना शुक्रवार हो रही है। अब तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआती मतगणना के दौरान, बीजेपी 78 , 33 टीआरएस, 15 एआईएमआईएम और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही थी लेकिन धीरे-धीरे टीआरएस हावी हो गई और बीजेपी दूसरे नंबर पर खिसक गई। तीसरे नंबर पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम है।
150 सीटों के रुझान शुक्रवार सुबह 8 बजे आने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों वाली पार्टी नजर आने लगी। एक समय उसे 79 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही थी और पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) 35 पर सिमटी नजर आ रही थी। लेकिन, 5 घंटे के भीतर ही यानी करीब एक बजे खेल फिर पलट गया। खबर लिखे जाने तक TRS रेस में फिर आगे हो गई है। उसे 64 सीटों पर बढ़त है। वहीं, भाजपा 42 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 30 और कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त है।
क्यों अहम है हैदराबाद नगर निगम चुनावग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं तो तेलंगाना की 5 लोकससभा सीटें आती हैं। यही वजह है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर बीजेपी, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक की साख दांव पर लगी हुई है।
46 फीसदी से अधिक मतदानइस बार 46.55% मतदान हुआ। 2009 के हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 42।04 फीसदी तो 2016 में हुई नगर निगम चुनाव में 45.29% लोगों ने ही वोट डाले थे। हालांकि पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार वोटिंग दर्ज की गई।
शाह ने संभाला था मौर्चा
गृह मंत्री अमित शाह 29 नवंबर को हैदराबाद पहुंचे थे। वे चार मीनार पर स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर गए और सिकंदराबाद में रोड शो किया था। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRS सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा- चंद्रशेखर राव (KCR) जी से पूछना चाहता हूं कि आप ओवैसी की पार्टी से समझौता करते हैं, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लोकतंत्र में किसी भी पार्टी से समझौता या गठबंधन किया जा सकता है। दिक्कत है कि आपने एक कमरे में ईलू-ईलू करके सीटें बांट लीं।
अब तक GHMC के 2 चुनाव हुए2016 की स्थिति
पार्टी - कितनी सीटेंTRS - 99
AIMIM - 44
भाजपा - 4
कांग्रेस - 2
TDP - 1
कुल - 150
2009 की स्थिति
पार्टी - कितनी सीटेंकांग्रेस - 52
TDP - 45
AIMIM - 43
भाजपा - 4
अन्य - 5
कुल - 149