भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का आज रविवार यानी 6 फरवरी 2022 की सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती रहीं लता मंगेशकर को अलग-अलग क्षेत्र के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं। लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है। आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी कि लता मंगेशकर कितनी बड़ी कलाकार थीं, जिनकी आवाज़ में लोगों के मन को मोहने की ताकत थी।
नितिन गडकरी ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलिदेश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।
शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने दी श्रद्धांजलि
कुमार विश्वास ने लिखा, “स्वरलोक” की माँ “सुरलोक” की महायात्रा के लिए प्रस्थान कर गईं
शरद पवार ने दी श्रद्धाजंलि
यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने लता को ट्वीट कर लिखा, स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।