9 अगस्त 2018 को 76 साल पूरे करेगा 'भारत छोड़ो आन्दोलन', जुड़ी मुख्य बातें

हमारे भारत देश का इतिहास बहुत ही गौरवपूर्ण और साहस से भरा रहा हैं। जब भी देश के इतिहास पर नजर डालते हैं तो ऐसी कई आन्दोलन निकल कर आते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि ये कैसे संपन्न हुआ होगा और इनकी कहानियाँ हमें गर्व की अनुभूति करवाती हैं। ऐसा ही एक आन्दोलन था "अंग्रेजो भारत छोड़ो" आन्दोलन, जिसका इतिहास जानकर आप खुद महसूस करेंगे कि यह कितना बड़ा आन्दोलन था। इस आन्दोलन को 9 अगस्त 2018 को 76 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में अज हम आपको इस आन्दोलन से जुड़े कुछ मुख्य बिन्दुओं से अवगत कराने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन से जुड़े कुछ मुख्य बिंदु।

* आन्दोलन के आगाज का दिन - 9 अगस्त 1942

* करो या मरो का नारा - 9 अगस्त 1942

* भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया - मुंबई अधिवेशन में

* मुंबई अधिवेशन(1942)के अध्यक्ष - मौलाना अब्दुल कलाम आजाद

* भारत छोड़ो आंदोलन का प्रारंभ का कारण - क्रिप्स मिशन की असफलता और जापानी आक्रमण की संभावना

* भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व - अरुणा आसफ अली, डॉक्टर राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण

* भारत छोड़ो आंदोलन - महात्मा गांधी का तीसरा मुख्य आंदोलन

* भारत छोड़ो आंदोलन का अन्य नाम - अगस्त क्रांति

* भारत छोड़ो आंदोलन की अवधि - लगभग 2 महीने

* सी।आर।फार्मूला - भारत विभाजन की योजना 1944

* भारत छोड़ो आंदोलन की तुलना - 1857 की क्रांति से

* भारत छोड़ो आंदोलन का परिणाम - असफल