मंगलुरु: बेटी की चाहत ने मां को बनाया हत्यारा, बेटा होने पर उसे कुएं में फेंका

कर्नाटक के मंगलुरु में एक महिला ने अपने 10 दिन के बच्चे को कुएं में फेंक दिया। दरअसल, महिला को एक बेटी की चाहत थी लेकिन उसे बेटा उसकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह मामला सुलिया तालुक के कूटकुंजा गांव का है। महिला की पहचान पवित्रा के रूप में हुई है।

दक्षिण कन्नड़ जिले की पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत आरोपी महिला की भाभी की ओर से की गई है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत में कहा गया है कि पवित्रा प्रेग्नेंट होने के बाद एक बच्ची की कामना कर रही थी, लेकिन बेटा होने के बाद उसकी ये इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसने अपने नवजात बच्चे को कुएं में फेंक दिया। बता दे, महिला ने 19 अक्टूबर को मेंगलुरु के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद वह थोड़ी परेशान थी। इतना ही नहीं, उसने अपने बच्चे स्तनपान भी नहीं कराया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की शादी एक साल पहले तुमकुरु जिले के शिरा तालुक के मणिकांत से हुई थी। ये उसकी दूसरी शादी दी। पवित्रा की पहली शादी बेंगलुरु के एक व्यक्ति से हुई थी।

शिकायत के मुताबिक शनिवार शाम को महिला अपने बच्चे को लेकर कमरे से बाहर निकली और अपनी भाभी से कहा कि उसे बच्चा पसंद नहीं है और उसे घर के सामने वाले कुएं में फेंक कर भाग गई। इसके बाद महिला की भाभी ने अपने पति को फोन किया। इसके बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।