Exit Poll : कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार, सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे यहाँ देखे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka election 2018) के लिए 222 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश में करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है। वोटिंग के बाद अब फैसला 15 मई को आएगा। वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म हो जाएगा। 224 विधानसभा सीटों में से 173 सामान्य श्रेणी, 36 अनुसूचित जाति श्रेणी और 15 अनुसूचित जनजाति की श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रहीं प्रमुख पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, जनता दल और जनता दल सेक्युलर शामिल हैं। वहीं, दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे। बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कई एजेंसियों ने अपना एग्जिट पोल भी जारी कर दिया है। देखिए क्या अनुमान हैं:-

सी-वोटर

भाजपा 97-109
कांग्रेस 87-99
जनता दल-एस 21-30
अन्य 0

टाइम्स नाउ

भाजपा 80-93
कांग्रेस 90-103
जनता दल-एस 31-39
अन्य 2-4

एबीपी न्यूज

भाजपा 97-109
कांग्रेस 87-99
जनता दल-एस 21-30
अन्य 0


रिपब्लिक टीवी

भाजपा 95-114
कांग्रेस 73-82
जनता दल-एस 32-43
अन्य 2-3

इंडिया टीवी

भाजपा 87
कांग्रेस 97
जनता दल-एस 35
अन्य 03

वीएमआर

भाजपा 80-93
कांग्रेस 90-103
जनता दल-एस 31-39
अन्य 2-4