सुरक्षा घेरे में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची कंगना रनौत, इंडिगो फ्लाइट लेकर दिन तक पहुंचेगी मुंबई, देखें विडियो

सभी की नजरें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर टिकी हुई हैं जो कि आज मुंबई पहुंचने वाली हैं। कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं और यहां से इंडिगो फ्लाइट लेकर वे मुंबई पहुंचेगी। 12:15 बजे कंगना रनौत की चंडीगढ़ से फ्लाइट हैं जो कि मुंबई 2:50 बजे पहुंचेगी। बढ़ते विवाद और सुरक्षा को देखते हुए कंगना रनौत को गृह मंत्रालय द्वारा Y ग्रेड की सिक्यूरिटी मुहैया कराई गई हैं। इससे पहले कंगना रनौत ने महाराष्ट्र वापस न आने देने को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने फिर एक बार कड़े तेवर दिखाए और दो टूक कहा कि मैं न तो डरूंगी, न झुकूंगी।

आपको बता दे, मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। कंगना का कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया, जिससे उनकी रिपोर्ट नहीं जांची जा सकी। इसलिए दोबारा उनका ये टेस्ट हुए। उनकी कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई।

बुधवार को कंगना ने ट्वीट कर लिखा- मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहाँ बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम

कंगना रनौत के पाली हिल रोड स्थित दफ्तर के बाहर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने कंगना के मुंबई स्थित बंगले के बाहर एक नोटिस चिपकाया, जिसमें कहा गया कि नगर निकाय की मंजूरी के बिना इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

उधर, कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले करणी सेना ने ऐलान किया है कि वो मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेगी। करणी सेना यहां कंगना के स्वागत और सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। दरअसल, कंगना रनौत ने जब ऐलान किया था कि वो 9 सितंबर को मुंबई पहुंच रही हैं तभी करणी सेना की ओर से इस बात को कह दिया गया था। अब बुधवार सुबह जब कंगना रवाना हुईं तो करणी सेना के सूरज पाल अमू ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुंबई में कंगना रनौत की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी करणी सेना, रोक सको तो रोक लो।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की आलोचना करने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में हैं और महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों, शिवसेना नेताओं से उनकी जुबानी जंग चल रही है। इसी दौरान संजय राउत समेत कई नेताओं ने कहा था कि उन्हें मुंबई वापस नहीं आना चाहिए। ऐसे में कंगना की ओर से जवाब दिया गया था कि वो मुंबई जरूर आएंगी और अब वो मुंबई आ रही हैं।