भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा सरकारी तंत्र में रिश्वत लेने वालों पर नजर रखते हुए कारवाई की जाती हैं। इसी कड़ी में अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने उदयपुर में कनिष्ठ सहायक महेंद्र कुमार शर्मा पर कारवाई कर गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो ट्रैप किया गया। उदयपुर एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई फरियादी गणेश लाल मीणा की शिकायत पर की थी। जिसमें गणेश लाल मीणा ने बताया था कि उदयपुर की सलूंबर पंचायत समिति में कार्यरत कनिष्ठ सहायक महेंद्र शर्मा उससे 10500 मनरेगा भुगतान की एवज में 8000 रुपय रिश्वत की मांग कर रहा है। जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई को अंजाम दिया। 9000 मांगी थी रिश्वत 8000 में सौदा हुआ तय
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि फरियादी गणेश लाल की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उदयपुर एसीबी ने जब शिकायत का सत्यापन किया तब पता चला कि आरोपी महेंद्र शर्मा द्वारा 9000 की रिश्वत मांगी गई थी जिसके बाद 8000 में सौदा तय हुआ और एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथो ट्रैप किया। फिलहाल एसीबी की टीम भ्रष्ट अधिकारी के रिकॉर्ड और खातों को खंगाल रही है।