हेरिटेज होटल के 'कमरा नंबर 302' में मिली युवती की लाश, फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची थी

झारखण्ड की राजधानी रांची के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर 302 में एक युवती की संदेहास्पद शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। जबकि होटल के कमरे में लगे बेड की चादर व अन्य सामानों को एफएसएल जांच के लिए जब्त कर लिया है। जिसे पुलिस एफएसएल जांच के लिए भेजेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव होटल अमर हेरिटेज से बरामद हुआ है।

फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई थी

दरअसल, युवती अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने होटल अमर हेरिटेज पहुंची थी। वहां, रहने के दौरान संदेहास्पद परिस्थिति में उसका शव बरामद किया गया है। गौरतलब है कि युवती का फेसबुक फ्रेंड दिलवर तिर्की ओडिशा के सुंदरगढ़ के बड़ा बंडामुंडा स्थित आरएस कॉलोनी, बी। ब्लॉक निवासी धर्मराय तिर्की का पुत्र है। उसी से मिलने पहुंची थी। युवती की मौत के बाद उसके भाई ने दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। जहरीले पदार्थ की जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने फिलहाल दिलवर को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।