राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रही जमना बारूपाल का निधन, राहुल गांधी व अशोक गहलोत कहते थे

गुरुवार देर रात राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रही जमना बारूपाल का बीकानेर में निधन हो गया जिन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हो या फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बारूपाल को सभी बुआ कहकर ही बुलाते थे। निधन पर कई मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बारूपाल का निधन बहुत ही दुखद है। वहीं केबिनेट मंत्री डॉ। बी.डी. कल्ला और गोविन्द मेघवाल ने भी बारूपाल के निधन पर शोक जताया है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी बारूपाल के निधन को बीकानेर संभाग के लिए बड़ी क्षति बताया है।

पिछले दिनाें गिरने के कारण बारूपाल के पैर में फैक्चर हो गया था। उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। बारूपाल का निवास यहां पब्लिक पार्क और संभागीय आयुक्त कार्यालय के बीच में है। उनके निधन के साथ ही कांग्रेस ने बीकानेर संभाग में कद्दावर महिला नेता खो दिया है।राज्य सभा सदस्य रहते हुए उन्होंने बीकानेर के साथ अनुसूचित जाति व जन जाति के अनेक मुद्दे राज्यसभा में उठाए। उनका व्यवहार था कि वो हर किसी बड़े नेता का ध्यान अपनी ओर खींच लेती थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके व्यवहार के कायल रहे। राहुल गांधी के साथ उनका फोटो काफी चर्चा में रहा, जिसमें राहुल ने जमना बारूपाल को गले लगाया हुआ है। इसके अलावा अशोक गहलोत भी उन्हें पूरा मान सम्मान देते रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल बारूपाल के परिवार से आने वाली जमना बारूपाल के बाद राजनीति में सक्रिय रही। बारूपाल वर्ष 2000 से 2006 तक राज्यसभा में कांग्रेस की सांसद रही। उनके बाद पुत्र वधु सुषमा बारूपाल भी राजनीति कर रही है लेकिन उनके जितना कद कोई हासिल नहीं कर पाया।