
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई के बाद RJD प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा, जय हिंद! जय हिंद की सेना! वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी समर्थन व्यक्त करते हुए लिखा, जय हिंद! जय भारत! न आतंकवाद रहे, न अलगाववाद रहे! हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है।
चिराग पासवान की प्रतिक्रिया:पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी ट्वीट किया, सत्यमेव जयते! जय हिंद की सेना!
रक्षा मंत्रालय का स्पष्टीकरण:भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की सेना को निशाना नहीं बनाया गया है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद सेना ने आतंकवादियों को जवाब देने के लिए यह कार्रवाई की।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बयान:बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, जब पहलगाम हमला हुआ, तभी यह तय हो गया था कि अब पाकिस्तान के आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा। आज भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK में छिपे 9 आतंकियों के ठिकानों पर करारा प्रहार किया है। यह है 56 इंच के सीने का जवाब! जय भारत! जय हिंद!
शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया:बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने भी इस कार्रवाई पर गर्व जताते हुए कहा, जय हिंद! जय हिंद की सेना! गर्व है भारत पर!
ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी:सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया।
बहावलपुर:यह क्षेत्र 1999 में विमान अपहरण के बदले मसूद अजहर की रिहाई के बाद जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादी संगठन का मुख्यालय बन गया। यह संगठन भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिनमें 2001 का संसद पर हमला भी शामिल है।
मुरिदके:
लाहौर से 30 किलोमीटर दूर स्थित मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय है, जिसे हाफिज सईद नेतृत्व करता है। यह संगठन 26/11 मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार था।