भारत 26 जनवरी 2022 यानी आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई नजर आ रहा है। जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड में भारत की सांस्कृतिक छवि और भारतीय सेनाओं का शौर्य दिखेगा तो वहीं, लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का भी जोश हाई नजर आया। ITBP के इन हिमवीरों ने - 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने -30°C तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। ये जवान शरीर गला देने वाली सर्दी में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हैं।
आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।