अमेरिका में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 22 मरे, 60 घायल

नई दिल्ली। अमेरिका के लेविस्टन शहर में अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 60 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अमेरिकी पुलिस ने बताया है कि बुधवार देर रात को एक शख्स ने इस वीभत्स गोलीबारी को अंजाम दिया। सभी घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी इतनी भयावह थी कि अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। लेविस्टन शहर की पुलिस ने घटना का अंजाम देने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। एंढ्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर संदिग्ध की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं।

अमेरिका की लेविस्टन पुलिस ने अपनी एक पोस्ट में घटना का ब्यौरा देते हुए कहा कि वह इस गोलीबारी के लिए जिम्मेंवार शख्स का वाहन तलाश रही है। इस वाहन के आगे का बंपर काले रंग से रंगा हुआ है। हमलावर की कार की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में हमला करने वाला शख्स जल्द पकड़ा जाएगा। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल से समन्वय किया जा रहा है। जिससे घायलों को ज्यादा से ज्यादा मदद मिल सके।