ये भारतीय क्रिकेटर्स छुट्टी के समय में अपने घरों में इस तरह करते हैं काम

क्रिकेट को भारत में बहुत पसंद किया जाता हैं और क्रिकेटर्स को भी। क्रिकेटर्स को उनके खेल के साथ उनकी लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये क्रिकेटर्स अपने घरों में एक आम इंसान की तरह ही काम भी करते हैं। जी हाँ, और करें भी क्यों नहीं, आखित वे भी तो इंसान ही हैं। चाहे कोई भारतीय खिलाड़ी मैदान पर कितने ही रिकार्ड्स बना ले, घर पर तो इनको चाय से लेकर सफाई का ध्यान खुद रखना पड़ता है। तो आइये आज हम बताते हैं कुछ ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर्स और उनके द्वारा घर पर किये जाने वाले कामों के बारे में।

* महेंद्र सिंह धोनी

अब शुरुआत एक बड़े नाम से ही तो करनी होगी। आपको बता दें कि जब धोनी घर पर होते हैं तब इनको अपनी पत्नी का हाथ बटाने में काफी मजा आता है। अब झाड़ू और पोंछा तो धोनी नहीं करते हैं लेकिन छुट्टी के समय यह घर की साफ़-सफाई जरुर करते हैं। अपने कपड़ों को सही से रखना और घर के सामान को सही जगह रखना, यह काम धोनी कर ही लेते हैं। साथ ही साथ धोनी कई बार तो चाय भी खुद बना लेते हैं।

* विराट कोहली

विराट कोहली को अधिक काम करना पसंद नहीं है। जब वह घर पर होते हैं तो आराम अधिक करते हैं। विराट कोहली शादी हो गई है अब तो विराट को भी अनुष्का के साथ घर के कामों में उनका हाथ बटाना पड़ेगा वैसे तो अक्सर देखा गया है कि विराट अपने कपड़ें खुद ही धोते है। कोहली जब भी घर पर रहते है अपनी माँ की मदद जरुर करते है।

* रोहित शर्मा

रोहित शर्मा तो अपनी मर्जी से ही घर के काम करना शुरू कर देते हैं। रोहित पसंद नहीं है कि कोई उनको कुछ बोले और तभी वह घर के काम शुरू करें। बस एक अच्छे इंसान की तरह वह घर को व्यवस्थित करना शुरू कर देते हैं। सही बात तो यह है कि रोहित शर्मा एक अच्छे मुखिया की भूमिका काफी अच्छे से निभाते हैं।

* अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे एक सिंपल और बेहद सुलझे हुए इंसान हैं। अब इनको तो घर के अधिकतर काम खुद करना ही अच्छा लगता है। जब यह घर पर होते हैं तो पत्नी के साथ शॉपिंग से लेकर घर के सभी कामों में यह पत्नी का हाथ बटाते हैं। अजिंक्य रहाणे तो कई बार खाना भी खुद बना लेते हैं। घर की शायद ही कोई काम होगा जिसे यह नहीं करते हैं। शायद यही कारण है कि अजिंक्य रहाणे एक बेस्ट पति भी साबित हुए हैं।

* रविन्द्र जडेजा

जडेजा को आलसी किस्म का प्राणी बताया जाता है। साथ ही साथ इनको घर के काम करने का कोई शौक भी नहीं है। राज की बात यह है कि जडेजा घर के काम करते भी नहीं हैं। यह वही काम करते हैं जो किसी पर होते नहीं हैं। इस तरह से जडेजा को आलसी नंबर एक बोला जाता है।