भारतीय क्रिकेटर्स जो करते है अपनी आधी कमाई दान

क्रिकेट एक ऐसा खेल जिसकी दीवानगी पूरे देश की जनता में हैं। और क्रिकेटर्स के प्रति प्यार देश की जनता के दिल में कूट-कूट कर भरा हैं। वहीँ क्रिकेटर्स के दिल में भी देश की जनता के प्रति बहुत प्यार हैं और समय-समय पर वे देशवासियों की मदद करके इसे जताते रहते हैं। अधिकांश लोग मानते है कि क्रिकेटर्स को बहुत पैसा मिलता है और वो उससे एक आलिशान जिंदगी जीते हैं। लेकिन इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि वे इस पैसे से लोगों की भी मदद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी आधी कमाई दान कर देते हैं।

* सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर अभी सबसे अधिक दान करने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। अक्सर यह कैंसर और बच्चों की शिक्षा में अपना पैसा लगाते हैं। सचिन कई बार अपने पैसों से दूसरे खेल के खिलाड़ियों की भी मदद करते हैं।

* गौतम गंभीर

गंभीर भी इन दिनों फौजियों की मदद के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। गंभीर ने कई फौजियों के बच्चों को भी गोद ले रखा है जिनकी शिक्षा वह अपने पैसों से करा रहे हैं।

* वीरेंदर सहवाग

सहवाग जैसा दिल का अमीर खिलाड़ी भला कहाँ पीछे रहता है। सहवाग बिना किसी खबर में आये अपने दान के काम को जारी रखे हुए हैं।

* राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ का दान कैंसर और नशा मुक्ति जैसे कामों में लगा हुआ है। द्रविड़ भी दिल से इतने अच्छे इन्सान है कि वह कई बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठा रहे हैं।

* महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के महान खिलाड़ी धोनी तो कई युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट में जगह दे चुके हैं। वहीँ दूसरी तरफ झारखण्ड में वह लोगों की भलाई में सदा लगे रहते हैं।

* सौरव गांगुली


सौरव गांगुली को बंगाल में ऐसे ही नहीं दादा बोला जाता है। कई बार तो गांगुली जनता दरबार में लोगों की मदद करते हुए नजर आये हैं।

* विराट कोहली


मैदान में जीतना यह खिलाड़ी गुस्सा दिखाता है असल जीवन में यह उतना ही नर्म दिल है। कोहली अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं।

* रोहित शर्मा

रोहित ने बुरे दिन देखे हैं इसलिए वह अक्सर भिखारियों को दान करते हुए देखे गये हैं। कहते हैं कि जो इनके पास मदद को जाता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है।