क्या आप जानते है भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स की मनपसन्द डिश?

हमारे देश की जनता क्रिकेट और क्रिकेटर्स की इस तरह दीवानी है कि वे इन दोनों में इतनी दिलचस्पी रखते है कि इनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। खासकर फेंस को क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल और पसंद-नापसंद में ज्यादा इंटरेस्ट होता है। इसलिए अज हम आपके लिए लेकर आये हैं भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स की मनपसन्द डिश की जानकारी। हालांकि फिटनेस को बनाए रखने के लिए इन खिलाडियों को भी अपना मन मारना पड़ता हैं। लेकिन कभी-कभार ये खिलाडी अपनी डाइट को साइड मर रखकर अपनी मनपसन्द डिश का मजा लेते हैं। तो आइये जानते हैं भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स की मनपसन्द डिश के बारे में।

* सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को नए-नए तरह की चीजें खाने का बहुत शौक है। उनकी सबसे फैवरेट चीजें में किमा पराठा, लस्सी, सुशी और सुशीमी शामिल है। खाने के इतने शौकीन है तभी तो रेस्टोरेंट खोल रखा है वैसे सचिन खाना भी बना लेते हैं।

* सौरव गांगुली

प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से प्रसिद्ध सौरव गांगुली को आलू पोश्तो और चिंगारी मैखर मालिकारी जैसे बंगाली व्यंजन सबसे ज्यादा लुभाते हैं।

* वीरेंद्र सहवाग

सहवाग को बिरयानी बहुत पसंद है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद सहवाग ने अपने दोस्ते के साथ मिलकर खूब बिरयानी खाई थी।

* महेंद्र सिंह धोनी

‘कैप्टन कूल’ ने नाम से फेमस धोनी की पसंदीदा डिशेज हैं- बटर चिकन, कबाब, नॉन और चिकन टिक्का पिज्जा। अब अगर धोनी डेली ये सब खाने लगे तो ज़रा सोचिए उनकी फिटनेस का क्या होगा।

* विराट कोहली

हर समय अपने हेल्थ और फिटनेस को लेकर सर्तक रहने वाले विराट की सबसे पसंदीदा चीज है सुशी। सुशी एक जापानी डिश है, जिसे चावल और सब्जियों को उबालकर बनाया जाता है। कोहली है असली फिट खिलाड़ी तभी तो उनकी फेवरेट डिश भी उनकी सेहत के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है।

* रोहित शर्मा

भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा को आलू के पराठे खाना सबसे ज्यादा पसंद है। आलू के परांठे दिख जाए तो रोहित सब डायट भूल जाते हैं।

* युवराज सिंह

युवराज सिंह को कॉन्टिनेंटल फूड अच्छा लगता है। उन्हें चीनी व्यंजन बिल्कुल पसंद नहीं हैं। भारतीय व्यंजनों में उन्हें मटर पनीर और कढ़ी-चावल खाना पसंद है। कढ़ी-चावल देखकर उनकी भूख दोगुनी हो जाती है।

* हरभजन सिंह

हरभजन सिंह को देसी खाना बहुत पसंद है। उनकी सबसे फेवरेट डिश दही, अचार के साथ आलू का पराठा है। वैसे आलू का परांठा लगता है हर पंजाबी को खासतौर पर पसंद है।

* सुरेश रैना

सुरेश रैना कबाब खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, हालांकि फिटनेस की वजह से बेचारे रैना को कभी कभार ही कबाब नसीब होता होगा।

* इरफान पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान को दम बिरयानी खाना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।