Unlock 1.0 / अभी नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो

सरकार ने अब देशवासियों को लॉकडाउन से निजात दिलाने का फैसला कर लिया है। गृह मंत्रालय ने अपनी नई गाइडलाइन्स में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर चरणबद्ध तरीके से छूट देने की बात कही है लेकिन दिल्ली मेट्रो अभी बंद ही रहेगी। डीएमआरसी की तरफ से कहा गया है कि अगले नोटिस तक दिल्ली मेट्रो की सेवाओं बंद रहेंगी। कई बार इस तरह की जानकारी मिली की दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल करने के विचार कर रही है लेकिन दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अभी पहले की तरह सारी छूट नहीं दी जा सकती।

8 जून से धार्मिक स्थान भी खुल जाएंगे और एक राज्य से दूसरे राज्य जाने की भी छूट होगी। हालांकि इसमें भी सोशल डिस्टैंसिंग और कुछ शर्तों का पालन करना होगा। 8 जून से मॉल और रेस्तरां भी खोलने की बात कही गई है।

दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज, और शैक्षणिक संस्थान खोले जाएंगे। वहीं नाइट कर्फ्यू अब रात 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक लागू होगा। पहले कर्फ्यू शाम के 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहता था।

इस एक महीने के दौरान तीसरे चरण में पब्लिक ट्रांसपोर्ट खोलने की उम्मीद है। तभी दिल्ली मेट्रो की सेवा भी बहाल हो सकती है।

तीसरे चरण में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल जैसी जगहें आदि को खोलने पर विचार होगा।

गृह मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइन्स में कहा है कि अभी कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से पाबंदियां लागू रहेंगी। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक लागू रहेंगी।