देश में पिछले 24 घंटे में 1,055 मौतें, 1.26 लाख नए कोरोना केस

देश में पिछले 24 घंटे में 1.26 लाख नए कोरोना मामले सामने आए। 2.30 लाख लोग ठीक हुए और 1,055 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 1.49 लाख नए मामले सामने आए थे। पिछले दिन के मुकाबले नए केस में 23,282 यानी 15.58% कमी हुई है। 20 जनवरी के बाद से कोरोना केस में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या, 13.23 लाख है। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.20 करोड़ संक्रमण की चपेट में आए हैं। 5.01 लाख लोगों की अब तक मौत हो चुकी हैं।

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, केरल में सबसे ज्यादा 38,684 केस सामने आए। वहीं, तमिलनाडु में 9,916, महाराष्ट्र में 13,840 केस, कर्नाटक में 14,950 और राजस्थान में 8,073 केस सामने आए।

इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करे तो मध्य प्रदेश में 6,516, गुजरात में 6,097, आंध्र प्रदेश में 4,198, उत्तर प्रदेश में 3,766, ओडिशा में 2,697, छत्तीसगढ़ में 2,113, हरियाणा में 2,498, दिल्ली में 2,272, पश्चिम बंगाल में 1,523 और पंजाब में 1,281 नए संक्रमित मिले हैं।