कोरोना वैक्सीनेशन के 180 दिन: भारत में वैक्सीन के 39 करोड़ से ज्यादा डोज लगे, 3 करोड़ डोज लगाकर UP पहले स्थान पर

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) शुरू हुए शुक्रवार को 180 दिन पूरे हो जाएंगे। इस दौरान देश में 39 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। शाम तक यह संख्या 39.10 करोड़ हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को 32.10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 18 से 44 साल उम्र के लोगों में 13.82 लाख को पहला और 1.57 लाख को दूसरा डोज लगाया गया।

बुधवार को 32.10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 18 से 44 साल उम्र के लोगों में 13.82 लाख को पहला और 1.57 लाख को दूसरा डोज लगाया गया। 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस ऐज ग्रुप के 11.78 करोड़ लोग पहला डोज लगवा चुके हैं।

8 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने अपने यहां 18 से 44 साल के 50 लाख से ज्यादा लोगों को पहला डोज लगा दिया है। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 10 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को टीका लगाया है।

वैक्सीनेशन में यूपी आगे

राज्य - डोज (करोड़ में)
उत्तर प्रदेश - 3.2
महारष्ट्र - 2.9
राजस्थान - 2.2
गुजरात - 2.2
कर्नाटक - 2.1
मध्य प्रदेश - 2.0

इन कैटेगरी में अब तक लगे इतने टीके

हेल्थ केयर वर्कर्स


पहला डोज- 1.02 करोड़
दूसरा डोज- 74.47 लाख

फ्रंटलाइन वर्कर्स

पहला डोज- 1.77 करोड़
दूसरा डोज- 1 करोड़

18-44 साल ऐज ग्रुप


पहला डोज- 11.64 करोड़
दूसरा डोज- 40.30 लाख

45-59 साल ऐज ग्रुप

पहला डोज- 9.56 करोड़
दूसरा डोज- 2.54 करोड़

60 साल से ज्यादा

पहला डोज- 7.13 करोड़
दूसरा डोज- 2.93 करोड़