जम्मू रैली में PM ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, नफरत का सामान बेच रहे हैं कांग्रेस नेता

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता 'नफ़रत का सामान' बेच रहे हैं। जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चंद वोटों के लिए कभी भी हमारी आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस नेता नफ़रत का सामान बेच रहे हैं। कांग्रेस चंद वोटों के लिए कभी भी हमारी आस्था और संस्कृति को दांव पर लगा सकती है। कांग्रेस के वारिस विदेश गए और कहा कि हमारे 'देवी-देवता' भगवान नहीं हैं... यह हमारी आस्था का अपमान है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस को इसके लिए दंडित किया जाना चाहिए... वे यह सब सिर्फ कहने के लिए या गलती के तौर पर नहीं कहते। यह एक सुनियोजित साजिश है। यह एक नक्सली मानसिकता है जो अन्य धर्मों और अन्य देशों से आयातित है... कांग्रेस की इस नक्सली मानसिकता ने जम्मू की डोगरा संस्कृति का अपमान किया है।