आरोपी इंजीनियर शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, धोखे से कराया गर्भपात

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया आगरा में जहां बीटेक की छात्रा ने जलकल विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता (JE) पर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इसी के साथ आरोपी पर जबरन गर्भपात का आरोप भी लगा हैं। पीडिता ने थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी जेई को गिरफ्तार कर लिया। वह मथुरा जिले का रहने वाला है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि विक्रम सिंह राज पुत्र सुंदर लाल ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए। नवंबर 2019 में छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पानी में मिलाकर गर्भपात की दवा खिला दी। धोखे से मेरा गर्भपात करा दिया।

छात्रा का आरोप है कि आरोपी जेई के पिता ने शादी कराने का भरोसा दिया, लेकिन उससे शादी नहीं कराई। वे झूठा भरोसा देकर मानसिक शोषण करते आ रहे हैं। आरोपी के बड़े भाई राजकुमार ने पीड़िता का जान से मारने की धमकी दी है। इससे वह दहशत में है।

पीड़ित छात्रा के अनुसार मथुरा जिले के रहने वाले आरोपी जेई ने एक साल पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।