रेलवे पर कोहरे का असर, 15 घंटे तक की देरी से चल रही ट्रेनें; देखें पूरी लिस्ट

कोहरे, संरक्षा कार्य और कुंभ मेला के कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में कोहरे के चलते लंबी दूरी की कई नियमित ट्रेनें घंटों की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। साथ ही, वापसी दिशा में भी ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार रात सवा नौ बजे चलने वाली नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 13.30 घंटे की देरी से शुक्रवार अपराह्न 10.45 बजे रवाना होगी। इसी तरह, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा गरीब रथ विशेष 17.45 घंटे की देरी से रात 11 बजे चलेगी और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 4.32 घंटे की देरी से शाम 5.25 बजे रवाना होगी।
विलंब से चलने वाली मुख्य ट्रेनें:

सहरसा-नई दिल्ली गरीब रथ विशेष – 15 घंटे
बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस – 13 घंटे
रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – सवा 9 घंटे
जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस – सवा 6 घंटे
डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – ढाई घंटे
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – ढाई घंटे
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस – साढ़े 3 घंटे
विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस – 4 घंटे
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजदानी एक्सप्रेस – ढाई घंटे
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस – ढाई घंटे
हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस – ढाई घंटे
इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस – ढाई घंटे
भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल – पौने 3 घंटे
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस – साढ़े 5 घंटे
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्त क्रांति एक्सप्रेस – ढाई घंटे
रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस – साढ़े 5 घंटे
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन भोपाल एक्सप्रेस – 2 घंटे
यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – 2 घंटे
मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – 5 घंटे
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – ढाई घंटे
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस – सवा 3 घंटे
पुरी-य़ोगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस – पौने 3 घंटे
लालगढ़-डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस – 2 घंटे
आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस – ढाई घंटे