दौसा : बजरी के अवैध खनन के दौरान ढही पाल, दबने से 2 की मौत, पुलिस ने जांच के लिए रोकी शव यात्रा

खनन माफिया की मनमर्जी कई बार देखने को मिली हैं जिससे कई हादसे भो होते आए हैं। ऐसा ही एक हादसा दौसा के बांदीकुई के पास ढिगारिया भीम गांव में सोमवार सुबह देखने को मिला जहां बजरी के अवैध खनन के दौरान पाल के ढ़हने से वहां काम कर रहे 2 मजदूर उसमें दब गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बांदीकुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी अनुसार, घटना के बाद मृतकों के परिजन शव निकालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान एसपी मनीष अग्रवाल को पूरे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद शवों को पुलिस के कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों की मौत के साथ अवैध बजरी खनन की भी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बजरी कान की पाल पर खड़े थे। उसी दौरान खान ढह गई। दोनों युवक बजरी के ढेर में दब गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से मामले की पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से बजरी खनन यहां चल रहा था। फिलहाल पूरे मामले की वास्तविकता की जांच की जा रही है।