उदयपुर : पुलिस ने किया अवैध रूप से बंदूक बनाने वाले कारखाने का खुलासा, 8 लोग हुए गिरफ्तार

जिले में बीते कई दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिसमें हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। उदयपुर की ग्रामीण अंचल में लूटपाट की वारदात बढ़ रही थी। ऐसे में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध रूप से बंदूक बनाने वाले कारखाने का खुलासा किया हैं और 8 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं अब पुलिस अवैध रूप से बनाई गई बंदूकों के खरीदार की तलाश में जुटी है।

उदयपुर की मांडवा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तादंला गांव में दबिश दी। पुलिस को खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि जिले में अवैध रूप से टोपीदार बंदूक बनाने का कारखाना चल रहा है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारखाना सीज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जहां अवैध रुप से टोपीदार बंदूक बनाने का कारखाना चल रहा था। इस पर पुलिस ने अवैध रूप से बनाई जा रही बंदूक और उपकरण जब्त किए। वहीं अवैध रूप से हथियार रखने पर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।