पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ऊपर हैं। खासतौर से राजस्थान में उसके पड़ोसी राज्यों से बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में लगातार डीजल की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया हैं पाली में जहां कुछ लोग अवैध रूप से हाईवे किनारे खड़े होकर बायो डीजल बेच रहे हैं जिसे सोजत रसद विभाग ने पकड़ा है। सोजत की रसद विभाग प्रवर्तन निरीक्षक कृष्णा भाटी ने बताया कि मामले पकड़े गए बायो डीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएं।
सोजतरोड मोड भट्टा पर जोधपुर के खारी खुर्द निवासी करणीदान अवैध रूप से उधर से गुजर रहे वाहन चालकों को बायो डीजल 70 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचते पकड़ा गया। जबकि वर्तमान में कीमत 98 रुपए प्रति लीटर है। रसद विभाग ने 2600 लीटर अवैध बायो डीजल भी बरामद किया। बायोफ्यूल प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ ने मंगलवार देर शाम को मोड भट्टा के निकट बायो डीजल के नाम से वाहन चालकों को 70 रुपए में बेचते हुए करणीदान को पकड़ सोजत पुलिस के हवाले किया। बायो डीजल व वाहन जब्त किया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही हैं।