अपने पति के दोस्त के साथ ही होटल के कमरे में मिली पत्नी, गुस्साए पति ने उठाई चप्पल, पुलिस को लिखकर दिया नहीं चाहते कोई कार्रवाई

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका होता हैं और जब भरोसा टूटता हैं तो रिश्ता कहीं का नहीं बचता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला आगरा के ताजगंज क्षेत्र में जब एक पत्नी ने पति के साथ धोखाधड़ी की और पति के दोस्त के साथ ही होटल के कमरे में मिली। पति को पत्नी के संबंध की भनक पहले से थी। जब उसे पता चला कि होटल में पत्नी है तो वह भी वहां पहुंच गया। दोस्त तो भाग गया, लेकिन पति ने पत्नी को चप्पल से पीट दिया। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। मामला चौकी तक पहुंचा, लेकिन दोनों के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

थाना ताजगंज की बसई पुलिस चौकी क्षेत्र में होटल अंबिका पैलेस है। गुरुवार दोपहर को ताजगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला एक युवक के साथ इस होटल में आई थी। दोनों ने कमरा लिया। इसके बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बाद महिला का पति आ गया। वह सीधा कमरे में चला गया। महिला बेड पर बैठी थी। महिला के पति के आने से पहले युवक भाग गया। वह महिला के पति का दोस्त था। पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी की चप्पल से पिटाई लगा दी।

होटल में हंगामा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बसई चौकी पर ले आई। बाद में मायका और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया। दोनों में काफी देर तक बातचीत होती रही। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। बाद में तय हुआ कि कोई शिकायत नहीं करेगा। इस पर पुलिस को लिखकर दिया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। होटल में मारपीट का 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें पति पत्नी को दो बार चप्पल से मारता नजर आ रहा है। पत्नी पिटाई का विरोध कर रही है। ताजगंज थाना के एसआई मनोज पंवार ने बताया कि दोनों ने शिकायत नहीं की है। अगर, शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।