कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक से टकराई बस, 4 मरे, 10 घायल

नई दिल्ली। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है। गोल्लाहल्ली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 150 के पास एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई है। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब कि दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बस रायचूर से बेंगलुरु के लिए जा रही थी। इसी दौरान गोल्लाहल्ली क्षेत्र में बस की टक्कर एक ट्रक से हो गई। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी की चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। दस लोग गभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल और हिरियुर सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।



तीन मृतकों की पहचान

इस दुर्घटना में तीन मृतकों की पहचान हो गई है। इमसें रायचूर की 35 वर्षीय मबम्मा, 40 वर्षीय रमेश, बेंगलुरु की 45 वर्षीय पर्वतम्मा शामिल हैं। चौथे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।