स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने जारी की वीरता पुरस्कारों की सूची, J&K पुलिस ने मार ली बाजी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों को प्रदान किए जाने वाले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। जिसमें इस बार पहला स्थान जम्मू-कश्मीर पुलिस और दूसरा स्थान सीआरपीएफ और तीसरा स्थान उत्तरप्रदेश पुलिस को मिला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को कुल 81 पुरस्कार और सीआरपीएफ को 55 और यूपी पुलिस को 23 पुरस्कार मिले हैं।

बता दें जारी लिस्ट में गृह मंत्रालय ने 215 जवानों को वीरता पुरस्कार दिया है और 80 लोगों को राष्ट्रपति पदक और विशिष्ठ सेवा के लिए 631 जवानों को पुलिस पदक दिया गया है। मंत्रालय ने इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 81 गैलेंटरी पुरस्कार पाकर बाजी मार ली है।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस को 16, अरुणाचल प्रदेश पुलिस को 4, असम पुलिस को 21, छत्तीसगढ़ पुलिस को 14, गोवा पुलिस को एक, गुजरात पुलिस को 19, हरियाणा पुलिस को 12, हिमाचल प्रदेश पुलिस को 4, झारखंड पुलिस को 24, कर्नाटक पुलिस को 18 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।

इसके अलावा केरल पुलिस को 6, मध्य प्रदेश पुलिस को 20, महाराष्ट्र पुलिस को 58, मणिपुर पुलिस को 7, मिजोरम पुलिस को 3, नगालैंड को एक, ओडिशा को 14, पंजाब को 15, राजस्थान को 18, सिक्किम को 2, तमिलनाडु को 23, तेलंगाना को 14, त्रिपुरा को 6, उत्तर प्रदेश पुलिस को 102, उत्तराखंड को 4 और पश्चिम बंगाल को 21 गैलेंटरी और सर्विस अवॉर्ड मिले हैं।