Himachal Pradesh: लाहौल स्पीति और मनाली में लगे भूकंप के तेज झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के लाहौत स्पीती और मनाली में मंगलवार सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। छह बजकर 2 मिनट पर यह झटके महसूस किए गए हैं। लाहौल-स्‍पीति के अलावा, कुल्लू, मनाली और मंडी में भी झटके महसूस किए गए। अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले दो दिन में तीसरी बार भूकंप आया है। इससे पहले सोमवार को शिमाल और उससे पहले चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार इस बार मनाली में ही भूकंप का सेंटर था और से जमीन के 10 किमी नीचे इसका सेंटर रहा।

शिमला में भूकंप

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार की सुबह कम तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप की तीव्रता 2।1 मापी गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर आया था। यह शिमला जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।वहीं, वहीं, चंबा जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए थे।

लद्दाख में भी महसूस किए गए झटके

वहीं रविवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का झटका केंद्र शासित प्रदेश के करगिल क्षेत्र में दोपहर 11 बजकर 29 मिनट पर आया और इसका केंद्र 140 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने कहा कि इससे किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील जोन में हैं।