हिमाचल: खाई में गिरी निजी बस, 8 लोगों के शव बरामद, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक निजी उस खाई में गिर गई। हादसा बुधवार को हुआ है। इस हादसे में पुलिस ने अब तक 8 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, बताया जा रह है कि 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, चम्बा के तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बस में 20-25 लोग सवार थे। यह निजी बस बुंदेडी से चम्बा के लिए आ रही थी कि इस दौरान मोड से नीचे लुढ़क गई। पुलिस प्रशासन घायलों को निकालने में जुटा हुआ है। घायलों को नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है और अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं।

शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि चालक गाड़़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए हैं।

चंबा में बड़े हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सीएम ने बताया कि 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। डीसी और एसपी मौके के लिए रवाना हुए हैं। रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है और जिला प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। डिप्टी स्पीकर और चुराह के विधायक हंस राज ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।