हिमाचल: बच्चे के पेट से आर-पार हुआ 4 फीट का सरिया, चंडीगढ़ PGI में हुआ सफल ऑपरेशन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 10 साल के बच्चे के पेट के पास से सरिया आर-पार हो गया। बच्चे का पीजीआई चंडीगढ़ में सफल ऑपरेशन हुआ है और सरिया निकाल लिया गया है। बच्चे ऊना से चंडीगढ़ पीजीआई तक की दूरी यानी 120km का सफर खड़े-खड़े पूरा किया। बच्चे की हालत अब ठीक है। बच्चे के पेट के नीचले हिस्से में सरिया घुस गया था लेकिन वह घबराया नहीं। उसकी मुस्कुराती फोटो से हर कोई हैरान है।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के कोयल गांव में सोमवार को 10 साल का रुद्राक्ष खेल रहा था कि इस दौरान उसके पेट के निचले हिस्से में सरिया घुस गया। शरीर के आरपार हुई रोड के चलते बच्चा लेट भी नहीं पा रहा था, ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ तक का करीब 120 किलोमीटर का सफर भी बच्चे ने एंबुलेंस में खड़े-खड़े ही तय किया।

रीजनल हॉस्पिटल ऊना में बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। सुखद बात यह है कि शरीर के सभी ऑर्गन पूरी तरह सुरक्षित हैं। पहले तो सरिया काटकर छोटा किया गया था। वहीं, 4 डॉक्टरों और 4 पैरामेडिकल स्टाफ ने ये सर्जरी की है। सोमवार रात 12:40 से 2 बजे तक ये सर्जरी चली और बच्चे की हालत अभी ठीक है। वह अभी कुछ दिन डॉक्टरों की देखरेख अस्पताल में ही रहेगा और जल्द ही उसे पीजीआई से छुट्टी मिलेगी।