
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के तेवर बदलने वाले हैं। दक्षिण भारत में भारी बारिश की शुरुआत होने वाली है, वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कई राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसी बीच, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में उमस बनी रह सकती है। इन सभी जानकारियों की पुष्टि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने की है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले हफ्ते में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है। साथ ही, पूर्वोत्तर राज्यों—असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली-NCR का मौजूदा मौसमआज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 18 और 19 मई को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि 18 से 21 मई के बीच तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 22 मई को दिल्ली में फिर से बारिश हो सकती है।
राजस्थान में तेज गर्मी जारी, राहत के आसार नहींराजस्थान के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जयपुर, जोधपुर, गंगानगर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अगले 3-4 दिनों तक तेज धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं।
उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर, अलर्ट जारीउत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तापमान कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। यूपी के कई जिलों में पारा लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।
उत्तराखंड का मौसम भी बदलेगा रंगउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि पहाड़ों में गर्मी से थोड़ी राहत है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।