गर्मी ने फरवरी में तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मार्च-मई के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, कहा - अलर्ट रहें

गर्मी ने फरवरी में मैदानी इलाकों में 122 साल का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत में दिन का औसत तापमान सामान्‍य से 1.73 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले फरवरी में 1901 में 0.81 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च से मई के बीच संभावित लू के लिए एडवाइजरी जारी की है। इधर, मौसम विभाग ने भी 2023 में गर्मी के लिए पहली बार चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए क्या करें, क्या न करें की सूची जारी की गई है। इसके मुताबिक, जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 3 के बीच घर से न निकलें। बच्चों को बाहर खड़ी कार में अकेले ना छोड़ें।

मार्च से मई के लिए पहली एडवाइजरी, अलर्ट रहें

क्या करें


- स्थानीय मौसम का अपडेट अपने पास रखिए
- शरीर का तापमान अधिक है या कोई बेहोश हो गया है तो तुरंत 108/102 पर कॉल करें।
- नींबू, पानी, छाछ/लस्सी, फलों के जूस में नमक मिलाकर लें।

क्या न करें

- उच्च प्रोटीन और ज्यादा चीनी वाले खाने से बचिए
- चाय, कॉफी, शराब और ज्यादा मात्रा में चीनी वाले पेय से बचें।
- उच्च प्रोटीन और बासी भोजन से भी दूर रहें।
- गर्मी चरम पर हो, उस वक्त खाना पकाने से बचें।